ऊधमसिंहनगर में ऑपरेशन प्रहार: 4 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर।जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पंतनगर पुलिस ने 14.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन में सिडकुल चौकी पुलिस द्वारा 17 अप्रैल 2026 को सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास पानी की टंकी के पीछे संदिग्ध गतिविधि करते हुए एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम वंशज मखीजा (33 वर्ष), निवासी आवास विकास, ट्रांजिट कैम्प, ऊधमसिंहनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पंतनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट (चौकी प्रभारी सिडकुल), उपनिरीक्षक अनिल मेहता एवं कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
एसएसपी का संदेश:

