ऊधमसिंहनगर  पुलिस ने किया   किच्छा हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

ऊधमसिंहनगर  पुलिस ने किया   किच्छा हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
Spread the love

ऊधमसिंहनगर। किच्छा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

घटना 17 अप्रैल 2026 की रात की है, जब पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल दीपक की उपचार के दौरान 18 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मामले में थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल को आरोपी शिवा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया, जिसके बाद आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक दीपक उसके रिश्तेदार की लड़की से बात करता था। इसी बात को लेकर बनखंडी मंदिर के पास विवाद हुआ, जो बढ़ने पर उसने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवभूमि खबर

Related articles