HTML tutorial
HTML tutorial

अशासकीय शिक्षकों का वेतन अटका, संघ ने जल्द बजट स्वीकृति की उठाई मांग

Spread the love

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा निदेशालय में आवाज उठाई। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण और महामंत्री महादेव मैठाणी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर निदेशक (महानिदेशालय) से मुलाकात कर अविलंब वेतन बजट स्वीकृत करने की मांग की।

संघ ने बताया कि मार्च माह से शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है और अप्रैल में दो महीने पूरे होने जा रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इस संबंध में महानिदेशक के माध्यम से सचिव शिक्षा को भी पत्र भेजा गया है।

अपर निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वार्ता में जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, जिला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, महावीर सिंह मेहता और संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles