HTML tutorial
HTML tutorial

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की कार्रवाई, 15 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की कार्रवाई, 15 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बद्रीश कॉलोनी के पास एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान वाहन से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) बरामद हुई। मौके से कार सवार अरुण तिवारी और महेंद्र रौतेला को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी

देवभूमि खबर

Related articles