HTML tutorial
HTML tutorial

मोबाइल टावर चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद

मोबाइल टावर चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद
Spread the love

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मोबाइल टावर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया केबल और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 05 मई 2026 को रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि माजरा स्थित मोबाइल टावर से एलयूसी पार्ट्स और केबल चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके आधार पर पुलिस ने आईएसबीटी स्थित सडे मार्केट ग्राउंड के पास से अभियुक्त उस्मान को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी किए गए दो पावर केबल, अन्य रंगीन केबल तथा एलसीयू पार्ट्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के खुलासे में निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, कांस्टेबल विवेक राठी एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles