चंद्रोटी में रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

Spread the love

देहरादून। ग्राम पंचायत चंद्रोटी के समुदाय केंद्र में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री द्वारा ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

रक्तदान शिविर में गुनियाल गांव की प्रधान सारिका ठाकुर, संदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, बबलू भाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान हुक्म सिंह चौहान, उपेंद्र थापली, प्रदीप चौधरी, प्रीतम चौहान, वार्ड सदस्य सचिन चौहान, रेशमा पंवार, अनसूया बगासी, धर्म सिंह, राजेश कुमार, बृजेश सैनी, नीलम सहित कई गणमान्य लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles