रोटरी क्लब ऑफ मसूरी ने 85 मेधावी विद्यार्थियों को दी तीन लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति
मसूरी। Rotary Club of Mussoorie द्वारा आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम में इस वर्ष 85 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 3 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
यह छात्रवृत्ति कक्षा 8 से 12 तक के हिंदी माध्यम विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है, ताकि उन्हें आगे की शिक्षा जारी रखने में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3038 रवि प्रकाश ने की। उनके साथ उनकी पत्नी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रोटरी जोनल हेड तपन कौशि एवं उनकी पत्नी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस रजत अग्रवाल ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष हिंदी माध्यम स्कूलों में कक्षा 10 के मसूरी टॉपर तथा कक्षा 12 के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स वर्ग के टॉपर्स को प्रत्येक श्रेणी में 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र करनवाल द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट विवरण को बेहद प्रभावशाली बताया।
कार्यक्रम में नियमित रूप से सहयोग देने वाले “फ्रेंड्स ऑफ रोटरी” का भी विशेष उल्लेख किया गया, जिनमें श्रीमती हर्षदा वोरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधि, विद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पीडीजी रणबीर सिंह, पीई अश्वनी मित्तल, पीपी मनोरंजन त्रिपाठी, पीपी प्रमोद साहनी, पीपी आलोक मेहत्रोत्रा, पीपी डी.के. जैन, पीपी एन.के. साहनी, पीपी सुरेश अग्रवाल, पीपी सुविग्या सबरवाल, पीपी विपुल मित्तल, पीपी विनेश सांघल, पीपी मनमोहन करनवाल, रोटेरियन अशोक कोहली, रोटेरियन मयूर गर्ग, रोटेरियन शिवम अग्रवाल, रोटेरियन योगिता गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ऑफ मसूरी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। क्लब का छात्रवृत्ति कार्यक्रम विशेष रूप से हिंदी माध्यम विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

