घर में बंधक बनाकर लूट और मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

घर में बंधक बनाकर लूट और मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा पुलिस ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए मामले में वांछित तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही इस मामले में शामिल सभी तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज तथा थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने इस प्रकरण में पहले ही दो अभियुक्तों को लूट के माल और अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा था।

लगातार की जा रही तलाश के दौरान 4 जून 2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस ने वांछित अभियुक्त शकील मियां पुत्र हसीन मियां, निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवरात, 30 हजार रुपये नकद तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान में एक जोड़ी कान के रिंग, एक जोड़ी पायल, नकदी और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों, लुटेरों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल संजू राम एवं कांस्टेबल मनोज मेहरा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles