10 लाख रुपये की चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

10 लाख रुपये की चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Spread the love

रुद्रपुर। “नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखंड” अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 150 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्री वैभव सैनी एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर श्री डी.आर. वर्मा के पर्यवेक्षण में संयुक्त अभियान चलाया गया।

दिनांक 03 जून 2026 को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 1 किलो 43 ग्राम तथा योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। कुल 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पंतनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस उन्हें नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जनपद चम्पावत द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है तथा सप्लायर और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित सिंह चमयाल पुत्र भुवन सिंह चमयाल निवासी ग्राम पखोंटी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत तथा योगेश लमगड़िया पुत्र गोपाल लमगड़िया निवासी कटना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज रतूड़ी (प्रभारी एएनटीएफ), उप निरीक्षक नन्दन रावत (प्रभारी थानाध्यक्ष पंतनगर), उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, उप निरीक्षक हेमन्त कठेत, मुख्य आरक्षी हरीश बिष्ट, मुख्य आरक्षी भुवन चन्द्र पाण्डेय तथा महिला आरक्षी कल्पना नेगी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles