फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन

फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन
Spread the love

देहरादून। फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकेश नेगी एवं प्रांतीय महासचिव श्री राकेश बाला की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान जनपदीय अध्यक्ष देहरादून एवं जनपदीय महासचिव देहरादून द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया गया।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से तनवीर सिंह रावत को प्रांतीय अध्यक्ष, पंकज मण्डोला को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप नेगी को प्रांतीय महासचिव, गणेश गुसाईं को उपाध्यक्ष, भुवन सिंह राणा को उपाध्यक्ष, अमित सिंह चौहान को प्रांतीय कोषाध्यक्ष तथा चंद्रमोहन बिष्ट को संरक्षक चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

देवभूमि खबर

Related articles