आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदे गए सूट-साड़ी की गुणवत्ता पर जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए सवाल, डीबीटी से भुगतान की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदे गए सूट-साड़ी की गुणवत्ता पर जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए सवाल, डीबीटी से भुगतान की मांग
Spread the love

 

विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदे गए सूट और साड़ियों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा खरीदी गई साड़ियां और सूट निम्न गुणवत्ता के हैं तथा उनकी खरीद में अनियमितता हुई है।

पत्रकार वार्ता में नेगी ने दावा किया कि विभाग ने 29,005 साड़ियां और 35,931 सूट की खरीद क्रमशः लगभग 495 और 496 रुपये प्रति यूनिट की दर से की, जबकि इसी गुणवत्ता के सूट और साड़ियां खुले बाजार में 250 से 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब गुणवत्ता के कारण अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इनका उपयोग नहीं कर रही हैं।

रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि खरीद प्रक्रिया में कमीशनखोरी हुई है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की भी अनदेखी की गई। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

मोर्चा ने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में सूट-साड़ी खरीदने के बजाय डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की जाए, ताकि वे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार वस्त्र खरीद सकें।

पत्रकार वार्ता में हाजी असद और सुशील भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles