किच्छा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 और आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में; अब तक 4 आरोपी दबोचे

किच्छा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 और आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में; अब तक 4 आरोपी दबोचे
Spread the love

ऊधम सिंह नगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की सख्त रणनीति के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली किच्छा क्षेत्र के चर्चित विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की शाम महराया रोड, लालपुर में विक्रांत उर्फ बागी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल को पहले अमृत अस्पताल और बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित विशेष पुलिस टीम ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, 27 जून को पुलिस ने घटना में शामिल दीपक और विजय प्रताप को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर वर्तमान में उपचाराधीन है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles