उत्तरकाशी पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, मशीनों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, मशीनों सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी। ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन से हुई चोरी का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशीनें और उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ज्ञानसू निवासी एक महिला ने कोतवाली उत्तरकाशी में अपने निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनों और उपकरणों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से जांच करते हुए अजय कुमार (29 वर्ष) को साल्ड बैण्ड, उत्तरकाशी के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक कटर मशीन, एक ग्राइंडर मशीन और एक वेल्डिंग मशीन बरामद की गई। पुलिस जांच में घटना में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगत सिंह, कांस्टेबल सुनील मैठाणी और कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles