महिला समूह प्रेरणा संगठन के पौधरोपण अभियान में विधायक सरिता आर्या शामिल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट: ललित जोशी ।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के देवली फील्ड स्थित स्नोव्यू क्षेत्र में बिड़ला चुंगी के समीप महिला समूह प्रेरणा संगठन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ‘जीनू’, पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल छोटे बच्चे की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा तभी सार्थक होगा, जब वह एक वृक्ष के रूप में विकसित हो। विधायक ने प्रेरणा संगठन की सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ‘जीनू’ ने भी संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए 5,100 रुपये का सहयोग दिया। वहीं पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
प्रेरणा संगठन की महिलाओं ने पौधरोपण के साथ हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनगीतों के माध्यम से भी दिया। संगठन ने बताया कि उसे स्थापित हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है और सदस्य आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्य कर रहे हैं। संगठन को अब तक सरकार अथवा प्रशासन से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संरक्षक लता रावत एवं हिमांशु तिवारी, अध्यक्ष प्रीता पांडे, उपाध्यक्ष जया बिष्ट, सचिव ममता जोशी, उप सचिव चित्रा पंत, कोषाध्यक्ष पूनम पांडे, उप कोषाध्यक्ष कमला बुडलाकोटी तथा मीडिया प्रचार प्रमुख मंजू पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर संगठन की सदस्य सुमन रावत, आशा बिष्ट, चंपा मावड़ी, सावित्री अस्वाल, पार्वती दोसाद, भावना पांडे, कमला पांडे, डॉली भट्टाचार्य, पुष्पा पाठक, राधा, मुन्नी, प्रेमा बिष्ट, देवकी, कमला, रमा, ललिता, मीना, निर्मला पांडे, नीमा, लीला, कमला नेगी, सरिता कांडपाल, दीपा बिष्ट, मुन्नी पंत, प्रीति फर्तियाल, भगवती बिष्ट, तरुणा तिवारी, जया तिवारी तथा जानकी बिष्ट सहित अनेक महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रेरणा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज में हरित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा सके।

