HTML tutorial
HTML tutorial

सोनप्रयाग पुलिस ने लौटाई श्रद्धालु की मुस्कान, ₹95 हजार नकदी से भरा बैग कुछ घंटों में किया बरामद

सोनप्रयाग पुलिस ने लौटाई श्रद्धालु की मुस्कान, ₹95 हजार नकदी से भरा बैग कुछ घंटों में किया बरामद
Spread the love

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का ₹95,000 नकद, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उसे सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर शटल सेवा वाहन से यात्रा कर रहे एक श्रद्धालु का बैग वाहन में ही छूट गया था। बैग में ₹95,000 की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बैग गुम होने पर श्रद्धालु ने तत्काल कोतवाली सोनप्रयाग पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग में तैनात कांस्टेबल रवींद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप बिष्ट और होमगार्ड रितिक पंत ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और शटल सेवा टैक्सी यूनियन के सहयोग से संबंधित वाहन एवं उसके चालक की पहचान कर ली।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग में रखी पूरी नकदी, मोबाइल फोन और सभी दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु ने राहत की सांस ली और रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता, ईमानदारी तथा जनसेवा भाव की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles