पीपलकोटी टनल हादसे के घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मिल रहा बेहतर उपचार

पीपलकोटी टनल हादसे के घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मिल रहा बेहतर उपचार
Spread the love

गोपेश्वर। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टनल हादसे के बाद घायल मरीजों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हादसे के तुरंत बाद से ही आपदा स्वास्थ्य सहायता के तहत अस्पताल प्रशासन ने घायलों के उपचार को प्राथमिकता दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल के नेतृत्व और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक की देखरेख में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी घायलों के उपचार और स्वास्थ्य देखभाल में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सा सेवाएं और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात अपनी सेवाएं देते हुए घायल मरीजों की नियमित निगरानी, जांच और उपचार कर रहे हैं। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया है। विभाग का उद्देश्य घायलों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

देवभूमि खबर

Related articles