कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांगने वाले सहायक कृषि अधिकारी को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले श्री हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय श्री लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल पदस्थापना सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार, द्वारा शिकायतकर्ता से ₹10,000 की उत्कोच धनराशि की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मामले का सत्यापन किया और मंगलवार को नियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और सरकारी कार्य के बदले अवैध धनराशि लेने के आरोपों की विस्तृत जांच भी की जा रही है।
