HTML tutorial
HTML tutorial

फूलों की खेती की अनुदान फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

फूलों की खेती की अनुदान फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नारसन ब्लॉक, हरिद्वार में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा युवा मंगल दल का संचालन किया जाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दल के माध्यम से फूलों की खेती के लिए सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार द्वारा 35,000 रुपये उत्कोच की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता द्वारा मामले की सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी गई। शिकायत की जांच के बाद सतर्कता टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसी क्रम में आज 18 अगस्त 2026 को ट्रैप टीम ने आरोपी कुलदीप कुमार को शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की उत्कोच धनराशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत लेते हुए सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले कार्मिकों में हड़कंप मच गया है।

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आमजन से भी अपील की जाती है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना संबंधित सतर्कता विभाग को दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles