कार में बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कार में बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। कार में दो युवकों को बंधक बनाकर जंगल में ले जाने, उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नैनीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को दीपक सिंह बिष्ट पुत्र प्रयाग सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बकुलिया किशनपुर सकुलिया, पोस्ट मोटाहल्दू, जिला नैनीताल की तहरीर पर थाना लालकुआं में FIR संख्या 126/2026 दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 127(2), 3(5), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने वादी दीपक सिंह बिष्ट और उसके साथी अनिरुद्ध बिष्ट पुत्र प्रद्युम्न बिष्ट, निवासी बकुलिया मोतीनगर, थाना लालकुआं को कार में बैठाया और जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने दबिश और तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंधक बनाने में प्रयुक्त सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार संख्या UK04AK 1293 को भी कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, नैनीताल।
  2. कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी पुत्र हरीश चंद्र सिंह, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, नैनीताल।
  3. दीपक जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी, निवासी पदमपुर देवरिया/सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, नैनीताल।
  4. मोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी मोतीनगर चौराहे के पास, अर्जुनपुर हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, नैनीताल।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गणेश गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles