HTML tutorial
HTML tutorial

24 घंटे में दो स्कूटी चोरी का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की दोनों स्कूटी बरामद

24 घंटे में दो स्कूटी चोरी का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की दोनों स्कूटी बरामद
Spread the love

मुनिकीरेती। टिहरी पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटियां बरामद की हैं।

20 अगस्त 2026 को थाना मुनिकीरेती में काजल गोहिल ने गंगा स्थल अपार्टमेंट की पार्किंग से स्कूटी संख्या UK-07FB-6696 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 89/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी दिन ऋषि राजपूत ने गंगा रिसोर्ट रोड से स्कूटी संख्या UK-14B-9254 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 90/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में दोनों घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी और पतारसी शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयदीप चक्रवर्ती (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अरुण चक्रवर्ती, निवासी भट्ट नगर आम बागान, थाना लिलुआ, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल, हाल निवासी विष्णु घाट, हरिद्वार को मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 से संबंधित चोरी की स्कूटी UK-07FB-6696 बरामद हुई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दूसरे मामले में चोरी की गई स्कूटी UK-14B-9254 भी बरामद कर ली गई। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों वाहन चोरी की घटनाओं का 24 घंटे में सफल अनावरण हुआ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी भद्रकाली, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles