देशप्रेम और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ संयुक्त नागरिक संगठन ने ली शपथ

देशप्रेम और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ संयुक्त नागरिक संगठन ने ली शपथ
Spread the love

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से 13 सितम्बर को देशप्रेम, संवैधानिक कर्तव्यों और सामाजिक सरोकारों को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एम. थापा ने पदाधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को देशप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

आजाद हिंद फौज के शहीदों की प्रतिमाओं तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद केसरी चंद और मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमाओं के समक्ष उपस्थित लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द, पारस्परिक मित्रता, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही जनहित से जुड़ी सामाजिक सेवाओं में अपने योगदान को और अधिक विस्तारित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शपथ के दौरान पर्यावरण संरक्षण, देहरादून शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के साथ सामंजस्य और सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की भावना भी व्यक्त की।

संयुक्त नागरिक संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. एस. फारूख, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मविभूषण डॉ. अनिल जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. बख्शी, आचार्य विपिन जोशी, डॉ. ब्रजमोहन शर्मा और स. जी.एस. जस्सल सहित कई वरिष्ठ नागरिकों को संरक्षक बनाया गया है।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष ब्रिगेडियर के.जी. बहल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एम. थापा, चंद्रगुप्त विक्रम, जगमोहन मेहंदीरत्ता, मोहन सिंह खत्री, गिरीश चंद्र भट्ट, कैप्टन पदम सिंह थापा, जगदीश बावला, दिनेश भंडारी, मेजर एम.एस. रावत और ठा. रणजीत सिंह कैंथुरा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

महासचिव सुशील त्यागी, कोषाध्यक्ष खुशवीर सिंह, सचिव अवधेश शर्मा, उमेश्वर सिंह रावत, मुकेश नारायण शर्मा, प्रदीप कुकरेती, देवेंद्रपाल मोंटी, नवीन सडाना और नरेश चंद्र कुलाश्री को जिम्मेदारियां दी गई हैं। उपसचिव के रूप में राजीव खनसाली, ताराचंद गुप्ता, कर्नल विक्रम सिंह थापा, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, एस.एस. गोसाई और डॉ. शैलेंद्र कौशिक सहित अन्य को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य, मार्गदर्शक, विशिष्ट आमंत्रित और समन्वयक के रूप में डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, आलोक कुमार गोयल, अधिवक्ता रवि सिंह नेगी, डॉ. राकेश डंगवाल, प्रगति सडाना, आशा डोभाल, डॉ. महावीर बर्थवाल, पदमेंद्र बर्त्वाल, रोहित कोचवे, डॉ. अजीत गैरोला, जसविंदर कौर जस्सल, तन्मय ममगाई, उमेश सक्सैना, डॉ. दिनेश सक्सेना, जे.एस. रेनोत्रा, विनोद नौटियाल, डॉ. मुकुल शर्मा, अधिवक्ता अभिजय नेगी, शेयरिंग लुडिंग, मनोज ध्यानी, एस.पी. चौहान, संजय श्रीवास्तव और अनीता नेगी सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles