01 एएसपी समेत 14 पुलिस उपाधिकारियों को मिली नई तैनाती, विभिन्न जनपदों और इकाइयों में भेजे गए अधिकारी

01 एएसपी समेत 14 पुलिस उपाधिकारियों को मिली नई तैनाती, विभिन्न जनपदों और इकाइयों में भेजे गए अधिकारी
Spread the love

 

देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों समेत कुल 14 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों एवं पुलिस इकाइयों में नवीन तैनाती दी गई है।

आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी, आईपीएस-आरआर-2023 को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हरिद्वार भेजा गया है।
पदोन्नति के फलस्वरूप राजेश साह को जनपद बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार तथा नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में नई तैनाती दी गई है।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles