HTML tutorial
HTML tutorial

गूलर घाटी बस हादसा : मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल

गूलर घाटी बस हादसा : मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल
Spread the love

बेहतर उपचार के निर्देश, कहा—दुर्घटना प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता देगी सरकार

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल जनपद के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles