अल्मोड़ा पुलिस ने आठ घंटे में किया चोरी का खुलासा, बुलेट समेत 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने आठ घंटे में किया चोरी का खुलासा, बुलेट समेत 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल बुलेट चोरी की घटना का मात्र आठ घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को अनुराग तिवारी निवासी तल्ला चीनाखान, अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर की रात ग्राम चीनाखान स्थित उनके घर से अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल बुलेट चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 105/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए अभियोग दर्ज होने के महज आठ घंटे के भीतर आरोपी विशाल बोरा, उम्र 19 वर्ष, पुत्र सोबन सिंह, निवासी बाड़ेछीना, पोस्ट ऑफिस धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा को फलसीमा रोड से टाटिक हेलीपैड जाने वाले रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई वाहन संख्या यूके06-एएल-7771 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल बोरा, उम्र 19 वर्ष, पुत्र सोबन सिंह, निवासी बाड़ेछीना, पोस्ट ऑफिस धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला; कांस्टेबल हेम चन्द्र नागिला; कांस्टेबल विपिन कुमार शर्मा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles