देहरादून के युवा फिल्मकार पवन राज गांधी को आम आदमी पार्टी ने किया सम्मानित

देहरादून। आम आदमी पार्टी के देहरादून महानगर की ओर से उत्तराखण्ड के उभरते युवा फिल्मकार पवन राज गांधी को सम्मानित किया गया। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री ने पवन राज गांधी को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संजय छेत्री ने कहा कि पवन राज गांधी ने सीमित संसाधनों और मोबाइल फोन के माध्यम से ‘Climate Change Is Real’ जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई डॉक्यूमेंट्री तथा ‘A Night in Dehra’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर देहरादून के युवाओं की प्रतिभा को सामने रखा है।
उन्होंने कहा कि पवन राज गांधी का बिना बजट के सिनेमा निर्माण का प्रयास उत्तराखण्ड के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून और उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ऐसे प्रयास प्रदेश की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में ASAP टीम के सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे


