HTML tutorial
HTML tutorial

140 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये

140 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये
Spread the love

देवाल। चमोली पुलिस ने अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 140 नग अवैध कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने जनपद में अवैध वन संपदा के दोहन, संग्रहण और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसओजी चमोली की टीम द्वारा चिडिंगा-देवाल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 140 नग अवैध कीड़ा जड़ी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान कुंवर सिंह पुत्र ललित सिंह, निवासी ग्राम खुम्पी, थाना बल्वाकोट, जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई। बरामद कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रुपये आंकी गई है।

अवैध कीड़ा जड़ी बरामद होने के मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 31/2026 के तहत धारा 26(1)(छ), 41/42 वन अधिनियम 1927 तथा धारा 3/28 उत्तराखंड इमारती लकड़ी एवं वन उपज अधिनियम/नियमावली 2012 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस द्वारा जनपद की बहुमूल्य वन संपदा के अवैध दोहन और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध वन उपज के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला, एसओजी प्रभारी, कांस्टेबल सलमान खान और कांस्टेबल रजत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles