HTML tutorial
HTML tutorial

एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य 12 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए

एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य 12 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए
Spread the love

नुआपाड़ा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के नुआपाड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने 7 अक्टूबर 2026 को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय में सहायक नर्स प्रसूति (एएनएम) के पद पर कार्यरत शिकायतकर्ता की सेवा अवधि बढ़ाने की संस्तुति करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी 12 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।

सीबीआई ने 7 अक्टूबर को जाल बिछाया और आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles