HTML tutorial
HTML tutorial

धनोल्टी के व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी करने वाला 10 घंटे में गाजियाबाद से गिरफ्तार, 90 हजार का माल बरामद

धनोल्टी के व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी करने वाला 10 घंटे में गाजियाबाद से गिरफ्तार, 90 हजार का माल बरामद
Spread the love

टिहरी। धनोल्टी के निकट बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी करने वाले अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 90 हजार रुपये मूल्य के चोरी किए गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। बरामद सामान में मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को एक पर्यटक ने थाना थत्यूड़ में शिकायत दर्ज कराई कि बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर 8 अक्टूबर को अभियुक्त को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साजन अग्रवाल (32 वर्ष), पुत्र शरद अग्रवाल, निवासी गली नंबर-1, गगन विहार, भोपुरा, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार (145, नागरिक पुलिस) और हेड कांस्टेबल चेतन सिंह (171) शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles