HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शहीद स्मारक पहुंचकर आंदोलनकारियों को दिया भरोसा, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शहीद स्मारक पहुंचकर आंदोलनकारियों को दिया भरोसा, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प
Spread the love

देहरादून। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने नामांकन के बाद शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास और शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिया।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती और सलाहकार केशव उनियाल ने दिनेश आर्य को अग्रिम बधाई देते हुए उनसे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को हमेशा ध्यान में रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में अभी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने बाकी हैं। विशेष रूप से प्रदेश के दलित समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

इस दौरान दिनेश आर्य ने भरोसा दिलाया कि वह राज्य आंदोलनकारियों से लगातार संवाद करेंगे और उनके सुझावों को सुनकर प्रदेश के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं और शहीदों के सपनों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles