HTML tutorial
HTML tutorial

राजपुर रोड विधानसभा में नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज, मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा

Spread the love

देहरादून।राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 35 हजार मतदाताओं की संख्या कम होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में करनपुर मंडल के चक्खूवाला स्थित टैगोर विला में हरीश नारंग के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए हरीश नारंग ने नवरात्र के शुभारंभ पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए मिशन 2027 की तैयारियों में अभी से जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को चिह्नित कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाने चाहिए।

हरीश नारंग ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। प्रत्येक चुनाव में बूथ की भूमिका निर्णायक होती है। जो कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाता है, उसकी चुनावी सफलता की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने के अभियान को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कपूर, शक्ति केंद्र प्रमुख सौरव डोभाल, सचिन सोंधी, मीना शर्मा, अनुराधा, विमला डोंडियाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, सुरेश शाह, मनोज धीमान, चंदर मोहन अरोड़ा, गौरव केशला, सागर सोनकर सहित वार्ड संख्या 17 के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles