भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रभारियों की सूची जारी की, हरिद्वार से पौड़ी और पिथौरागढ़ तक जिम्मेदारियां तय

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है। जारी सूची में हरिद्वार, रुड़की, पौड़ी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित विभिन्न क्षेत्रों की विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से इन नियुक्तियों के माध्यम से विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।


जारी सूची के अनुसार, ऋषिकेश संगठनात्मक जिले में डोईवाला विधानसभा की जिम्मेदारी श्रीमती अनुराधा वालिया और ऋषिकेश विधानसभा की जिम्मेदारी रविन्द्र वाल्मिकी को सौंपी गई है।
हरिद्वार संगठनात्मक जिले में हरिद्वार विधानसभा के लिए गोविन्द अग्रवाल, रानीपुर के लिए शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर के लिए महेन्द्र काला, लक्सर के लिए नितिन गौतम, हरिद्वार ग्रामीण के लिए विशाल गुप्ता और भगवानपुर के लिए हरजीत सिंह को प्रभारी बनाया गया है। झबरेड़ा विधानसभा की जिम्मेदारी सुशील चौहान को दी गई है।
रुड़की संगठनात्मक जिले में पिरान कलियर विधानसभा के लिए अजय टांक, रुड़की के लिए संदीप गोयल, खानपुर के लिए डॉ. जयपाल चौहान और मंगलौर के लिए श्यामवीर सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पौड़ी संगठनात्मक जिले में पौड़ी विधानसभा के लिए मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर के लिए विजय कपरवाण और चौबट्टाखाल के लिए दर्शन दानू को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कोटद्वार संगठनात्मक जिले में यमकेश्वर विधानसभा की जिम्मेदारी गिरीश डोभाल, लैंसडाउन की सुमन कोटनाला और कोटद्वार विधानसभा की जिम्मेदारी सुरेन्द्र मोघा को सौंपी गई है।
पिथौरागढ़ संगठनात्मक जिले में धारचूला विधानसभा के लिए सुरेश जोशी, डीडीहाट के लिए राजेन्द्र रावत, पिथौरागढ़ के लिए दीपक कार्की और गंगोलीहाट के लिए लोकेश भड़ को प्रभारी बनाया गया है।
बागेश्वर संगठनात्मक जिले में कपकोट विधानसभा के लिए बसंत जोशी और बागेश्वर विधानसभा के लिए गोविन्द सिंह दानू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


