HTML tutorial
HTML tutorial

एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एसएफआईओ का उप निदेशक स्तर का अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एसएफआईओ का उप निदेशक स्तर का अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत के कथित मामले में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ), चेन्नई के उप निदेशक स्तर के अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली का एक अधिवक्ता और एक अन्य निजी व्यक्ति भी शामिल है। आरोप है कि डीएचएफएल घोटाले से संबंधित जांच में शिकायतकर्ता को कथित तौर पर राहत दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एसएफआईओ, चेन्नई के एक अधिकारी, एक अधिवक्ता और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जांच में शिकायतकर्ता के पक्ष में कार्य करने के बदले एक करोड़ रुपये की अनुचित आर्थिक लाभ राशि मांगी गई थी।

शिकायत का सत्यापन करने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता ने कथित तौर पर एसएफआईओ अधिकारी की ओर से रिश्वत की कुल मांग में से 20 लाख रुपये शिकायतकर्ता से प्राप्त किए। इसके बाद सीबीआई ने एसएफआईओ के उप निदेशक स्तर के अधिकारी, दिल्ली के अधिवक्ता और एक अन्य निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने बताया कि सरकारी अधिकारी और अधिवक्ता के परिसरों पर तलाशी के दौरान मामले से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles