ऊधमसिंह नगर पुलिस विभाग में 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

आदेश के तहत निरीक्षक संजय पाठक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली को चौकी बाजार रुद्रपुर से चौकी सिडकुल, सितारगंज स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को चौकी सिडकुल, सितारगंज से एसओजी रुद्रपुर में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक भूपाल राम पौड़ी को कोतवाली जसपुर से चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक नवीन जोशी को कोतवाली कुंडा से चौकी मंडी भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली रुद्रपुर (द्वितीय) से चौकी रम्पुरा, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा को चौकी बरहैनी, बाजपुर से चौकी बाजार रुद्रपुर और उपनिरीक्षक मनोज देव को पुलिस लाइन रुद्रपुर से चौकी बरहैनी, बाजपुर में तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद को चौकी लालपुर, किच्छा से कोतवाली जसपुर तथा उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को चौकी रम्पुरा से चौकी सरकड़ा, सितारगंज भेजा गया है।


