HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2,000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से 1,474 पदों का समायोजन किए जाने का प्रस्ताव है। इस निर्णय से महिला आरक्षियों के लिए सेवा के अवसर बढ़ाने और उनके भविष्य में पदोन्नति की संभावनाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार तथा कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना प्रस्ताव पर सहमति दी है। इसके साथ ही वर्तमान में कार्यरत 1,210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त भी रखी गई है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और उनके सेवाकाल में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।

देवभूमि खबर

Related articles