HTML tutorial
HTML tutorial

महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखण्ड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखण्ड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखण्ड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति का विशेष एवं पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व मातृशक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

देवभूमि खबर

Related articles