HTML tutorial
HTML tutorial

गैंगस्टर एक्ट में डेढ़-डेढ़ हजार के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

पौड़ी। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर 1,500-1,500 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने एक अभियुक्त को थलीसैंण तथा दूसरे को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली लैंसडाउन में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 20/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में गैंग लीडर लवकुमार और उसके सात अन्य साथियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना थाना रिखणीखाल के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम कर रहे हैं।

प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने दोनों अभियुक्तों पर 1,500-1,500 रुपये का इनाम घोषित करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और विवेचनाधिकारी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी अभियुक्त जगत सिंह पुत्र स्वर्गीय गुंदर सिंह, निवासी ग्राम मंगरौ, पोस्ट तकुलसारी, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी को थलीसैंण से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे अभियुक्त रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू पुत्र जगदीश चन्द्र नौटियाल, निवासी ग्राम सारसौं (सरायखेत), थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

देवभूमि खबर

Related articles