जीआरपी पुलिस का वहशी चेहरा पत्रकार ये साथ की बदसलूकी पेशाब पीने के लिए कर दिया मजबूर

Spread the love

शामली।उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के साथ बदसलूकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शामली जिले का है, जहां मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की खबर को कवर करने गए पत्रकार के साथ जीआरपी के जवान ने जानवरो की तरह पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसने यूपी पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जीआरपी का जवान पत्रकार को बुरी तरह से लात-घूसों से पीट रहे हैं। घटना के बारे में पीड़ित पत्रकार ने बताया कि वह शामली के धीमनपुरा में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की खबर को कवर करने के लिए गया था। लेकिन सादे कपड़ों में जीआरपी के जवान ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। यही नहीं जीआरपी के जवान ने उसका कैमरा फेंक दिया, जब मैंने अपना कैमरा उठाया तो उन लोगों ने फिर से मुझे मारना शुरू कर दिया और मुझे गालियां दीं। उसका कहना है कि वह रेलवे में भ्रष्टाचार और दलाली से जुड़ी एक खबर को कवर कर रहा था उसी समय जीआरपी के पुलिसकर्मी पहुंच गए और उन्होंने न केवल उसका कैमरा छीन लिया बल्कि पिटाई शुरू कर दी। और उसके बाद थाने में लाकर बंद कर दिया। उसका कहना है कि लॉकअप में भी उसकी पिटाई की गयी। पत्रकार की मानें तो पुलिसकर्मियों ने लॉकअप में उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर कर दिया।

बता दें कि इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्वीट करने की वजह से यूपी पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल में भेज दिया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकार लगाते हुए पत्रकार को रिहा करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि पत्रकार कोई हत्यारा नहीं है जिसे आपने जेल में बंद कर दिया है, आखिर किस कानूनी धारा के तहत उसे जेल में बंद किया गया, उसे तत्काल जेल से रिहा किया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles