HTML tutorial
HTML tutorial

चंपावत निवासी आनंद सिंह महरा को सामूहिक दुराचार साजिश मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

चंपावत निवासी आनंद सिंह महरा को सामूहिक दुराचार साजिश मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत
Spread the love

संवाददाता। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चंपावत में 5 मई की रात एक युवती के साथ हुए तथाकथित सामूहिक दुराचार की घटना की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आनंद सिंह महरा की जमानत याचिका पर सुनवाई की।
जिसमें आनंद सिंह महरा को हाईकोर्ट से मिल गई है।
यहाँ बता दें इससे पहले आरोपी आनंद सिंह महरा की जमानत याचिका निचली अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत मंजूर (ग्रांट) कर ली।

बता दें कि 5 मई 2026 की रात चंपावत में एक युवती समीप के गांव में एक शादी समारोह में गई थी, जहां दूध की डेयरी के पास वह नग्नावस्था में मिली थी और उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। इस संबंध में युवती के पिता ने 6 मई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने इस घटना में पूरन रावत, विनोद रावत व नवीन रावत की संलिप्तता की संभावना जताई थी, लेकिन मेडिकल जांच में युवती के साथ दुराचार व जबरदस्ती न होने की पुष्टि हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि कमल रावत व उसकी महिला मित्र अर्जिता राय ने इस प्रकरण को एक साजिश के तहत सामूहिक दुराचार का रूप दिया था, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इस साजिश में आनंद सिंह महरा का नाम भी उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था।

याचिकाकर्ता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता आनंद सिंह महरा 13 मई 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जोरदार तरीके से तर्क दिया कि पुलिस द्वारा एक ही घटनाक्रम को तोड़-मरोड़कर और द्वेषवश राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव में याचिकाकर्ता को फंसाने के लिए एक से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो स्थापित कानूनी सिद्धांतों के खिलाफ है। अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष मुख्य रूप से यह तर्क रखा कि अभियोजन पक्ष द्वारा तैयार की गई पूर्व-नियोजित साजिश और बलात्कार के मामले की पूरी कहानी निराधार और राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता क्षेत्र का एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है, जिसने एक लापता युवती की खोज और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाई थी। इसी जनहित के कार्य और स्थानीय ग्राम प्रधान के चुनावों को लेकर चल रही पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके याचिकाकर्ता को इस झूठे काउंटर-केस में फंसाया गया है। उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता और इन कानूनी विसंगतियों को देखते हुए आज याचिकाकर्ता को जमानत दे दी। जिस पर आनंद सिंह महरा ने कहा कि उन्हें न्याय होने की पूरी उम्मीद थी ।

देवभूमि खबर

Related articles