सिक्ख समाज ने दिल्ली पुलिस की बर्बरता को लेकर जताया विरोध

Spread the love
हरिद्वार।देवभूमि खबर। दिल्ली पुलिस द्वारा सिख व्यक्ति और उसके नाबालिग पुत्र की बेरहमी से पिटाई करने पर श्री गुरूनानक देवजी धर्म प्रचार कमेटी ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों की बर्खास्ती की मांग उठाई। प्रचार कमेटी के सदस्यों ने पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई पर नाराजगी जताई। भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन के दौरान बाबा पंडत ने कहा कि दिल्ली पुलिस निरंकुश बन चुकी है। सरेआम सिक्ख समाज के पिता पुत्र को सडक पर घसीटकर मारा पीटा गया इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। पुलिस आम जन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए होती है लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा सिक्ख युवक को बेरहमी से मारापीटा गया।
ऐसी घटनाओं की पुनवर्ती नहीं होनी चाहिए। उन्हेंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए जो कि पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस बेरहमी से सडकों पर सिक्ख समुदाय के व्यक्ति को लात घूसों से पीटती रही और उसकी पगडी भी खोल दी। सिक्ख समाज की भावनाएं आहत हुई है। सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस ही हिंसक बन जाए तो आमजनमानस को कौन सुरक्षा देगा। देश की राजधानी में ऐसी घटना शर्मसार कर देने वाली है। केद्र सरकार को दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। उन्हेंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने समाज में सरेआम दहशत फैलाई। पुलिस आम नागरिकों को न्याय दिलाने के साथ साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा निरंकुश बनकर सिक्ख व्यक्ति की जमकर लातघूसों से पिटाई करना कहां की मानवता है। अनूप सिंह सिद्दू ने कहा कि सिक्ख समाज ने देश के लिए अनेकों कुर्बानियां दी। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में सिक्ख समाज की निर्णायक भूमिका रही है लेकिन दिल्ली पुलिस सरेआम सिक्ख समुदाय के व्यक्ति को बेरहमी से मार रही है। उन्हेंने कहा कि पूरे मामले की एसआईटी गठित कर दोषी पुलिसकर्मी पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। देश का सिक्ख समाज इस घटना से आहत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्पसंख्यकों के विकास की बात करते हैं लेकिन दिल्ली पुलिस सिक्ख व्यक्ति को बेरहमी से पीटती रही। पुलिस का चेहरा पूरे देश के सामने जगजाहिर हो गया। उन्होने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल पदमुक्त कर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, अमरिंदर सिंह, सत्यपाल सिंह चैहान, पंकज अहलूवालिया, लव शर्मा, गज्जन सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरूलाल सिंह, सरदारा सिंह, विक्रम सिंह सिद्दू, करतार सिंह, जस्सी बाजवा, बलविंदर सिंह, जोद्धा सिंह आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर