35 किलो ग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार में डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 35 किलों डोडा पोस्ट बरामद हुआ। इस दौरान एक तस्कर मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अध्ीक्षक के निर्देशन में जनपद मे अवैध् नशे के विरु( चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान धर्मावाला चैक की तरफ से तेज रफ्तार में एक सेंट्रो कार एचपी17बी-8055 सपफेद रंग की आती दिखाई दी, पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया तो कार चालक कार को रोकने की बजाय वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे किसी तरह दबोच लिया। इस दौरान कार से एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
कार में सवार अन्य अमित कुमार निवासी मोहडा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर व श्रवण कुमार निवासी हतछोया थाना झिंझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने बताया कि जो आरोपी भागा है, उसका नाम इल्ताब है व सहारनपुर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियो ने पूछने पर बताया कि हम लोग कल सहारनपुर से अपनी सैंटरो कार से मसूरी बैंड जमुना पुल गए, वहां से आगे तथ्यूड टिहरी गढ़वाल में गए। वहां पर किसी व्यक्ति से 35 किलोग्राम डोडा सस्ते दाम में खरीदा था, जो 5 बोरों में है, इसे लेकर आज हम सहारनपुर जा रहे थे, उनके द्वारा यह भी बताया कि वे लोग ’सहारनपुर एवं शामली’ में डोडा को मोटे दाम में बेच कर अपना व अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

देवभूमि खबर