मानसून दस्तक अगले 48 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट

मानसून दस्तक अगले 48 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर । प्रदेश में मानसून दस्तक दने की कगार पर है। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में बारिश का अभी भी लोग इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से एक बार फिर प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और मैदानी जनपदों के लिए अगले 48 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत अगले 48 घंटों में प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में तेज बारिश हो सकती है। जिसमें पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून जनपद शामिल हैं। छिटपुट बारिश के आगमन के साथ ही प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। बात करें राजधानी देहरादून की तो आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
/

देवभूमि खबर

Related articles