मानव संसाधन प्रबंधन विकास पर टीएचडीसी एवं आईआईएम काशीपुर के बीच एमओयू

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। टीएचडीसी इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विजय गोयल एवं डा. कुलभूषण बलूनी निदेश भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर की उपस्तिथि में टीएचडीसी तथा आईआईएम काशीपुर के मध्य मानव संसाधन प्रबंधन विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर आर. के पांधी, (आई आई एम) काशीपुर, एस के शर्मा उप महाप्रबंधक (कार्मिक) तथा अमरेन्द्र विश्वकर्मा प्रबंधक (कार्मिक) भी उपस्थित रहे। टिहरी व कोटेश्वर जल विद्युत परियोजनाओं तथा गुजरात के पाटन व द्वारिका में पवन ऊर्जा परियोजनाओं की कमीशनिंग के उपरांत टीएचडीसी की कुल संस्थापित क्षमता 1513 मेगावाट हो गयी है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक संस्घथान होने के साथ ही एक मिनी-रत्न (कटेग्री-प्रथम) व शेड्यूल ‘ए’ दर्जा प्राप्त संस्थान है।

