महानगर में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य :विनय गोयल

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भाजपा के सदस्यता महाअभियान 2019 की समीक्षा करने के लिए सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम 23 जुलाई को उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगे।

आज परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में सदस्यता अभियान के प्रमुख व सह प्रमुख, मंडलों के अध्यक्षों आदि पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि अब तक पूरे महानगर में 75 हजार फार्म बांटे जा चुके हैं। कुछ सदस्य मोबाइल के माध्यम से भी बनाए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि महानगर में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। हमें लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और 23 जुलाई को सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम के आगमन की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए। बैठक में महानगर के सदस्यता प्रमुख रविन्द्र कटारिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जितेन्द्र रावत मोनी आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles