राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाए, डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
देहरादून।देवभूमि खबर। देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित कर देहरादून महानगर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के नाम संबोधित ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि
काफी समय से राशन कार्डों का नवीनीकरण न होने तथा नये राशन कार्ड न बनने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः राशन कार्डो का नवीनीकरण किया जाय।
गरीब श्रेणी के कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में छूटे परिवारों को इस योजना से लाभवान्ति किया जाय। सस्तागल्ला के माध्यम से आवंटित किये जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता काफी खराब है तथा उपभोक्ताओं द्वारा घटतोली की बार-बार शिकायत की जा रही है जिसकी जांच होनी चाहिए। अतः खाद्यान्न की गुणवत्ता में सुधार किये जाने के साथ-साथ घटतोली की रोकथाम की जाय। अन्त्योदय अन्न योजना में अधिक से अधिक परिवारों को सम्मिलित किया जाय। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि राशन की दुकाने समय पर खुलें। उन्होंने सस्ता गल्ला से मिलने वाले खाद्यान्न की मात्रा बढ़ाये जाने तथा बीपीएल कार्डो की मात्रा बढ़ाये जाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में महानगर कांगे्रस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, संजय काला, पार्षद नीनू सहगल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, रमेश बुटोला, राजेश परमार, मोहन लाल गुरूंग, रमेश कुमार मंगू, जगदीश चैहान, संगीता गुप्ता, सचिन थापा, अनिल क्षेत्री, अमित भण्डारी, हुकम सिंह गडिया, सुमित्रा ध्यानी, सोमेन्द्र बोरा, उर्मिला थापा, उषा मल्ला चैहान, नागेश रतूड़ी, दीप बोहरा, अनूप कपूर, मोहन काला, अभय दीपक, विनोद कुमार एडवोकेट, आनन्द त्यागी, रीता रानी, देवेन्द्र कौर, सोम प्रकाश बाल्मीकि, अरूण शर्मा, अशो कोहली, अनुराग गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, केशर रावत, केवल पुण्डीर आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

