विभाग आपदा के मद्देनजर आवश्यक कार्यों की सूची तथा एस्टीमेट त्वरित भेजें:हरक सिंह रावत

कोटद्वार।प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल के साथ कोटद्वार क्षेत्र में आपदा के कार्यों के मध्यनजर कार्य पूर्ति के स्टीमेट के आंगणन तथा संबंधित विभाग को त्वरित बजट आवंटन करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने क्षेत्र में लाल पानी में लगभग तीन करोड़ की लागत से बन रहे एडवेंचर हर्बल गार्डन तथा लगभग पांच करोड़ लागत की सनेह में खो नदी पर निर्माणाधीन तीन सौ मीटर आरसीसी दीवार के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही कोटद्वार भावर क्षेत्र में आपदा के मध्य नजर आवश्यक कार्यों के लिए तुरन्त ही पैंसा निर्गत करने को कहा।
जिलाधिकारी ने आपदा के मद्देनजर सभी विभागों को अति आवश्यक कार्यों की सूची तथा एस्टीमेट तुरन्त उन्हें भेजने को कहा। साथ ही जल्द से जल्द आपदा मद तथा जिला योजना से क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए बजट आवंटन करने की बात कही।
इस अवसर पर एसडीएम कोटद्वार, अधि.अभि. लोनिवि दुगड्डा, ओएसडी विनोद रावत, सुरेन्द्र गुंसाई, रश्मि राणा, ममता थपलियाल, ऊमा नेगी, पार्षद कुलदीप रावत, जयदीप नौटियाल, प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।

