सरकार सरकारी शिक्षकों का उत्पीड़न बन्द करे अन्यथा दल आन्दोलन करेगा-उक्रांद

Spread the love

देहरादून ।उत्तराखण्ड की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 2016 में लगभग 500 शिक्षकों का स्थान्तरण रिक्त पदों के सापेक्ष शासनादेश संख्या 15/xxIV (1) – 2016-36-2016 दिनाँक 21-11-2016 को किया था। लेकिन वर्तमान सरकार इन सब शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है रोज इन स्थान्तरण की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहे है।विदित है कि आज भी मंत्रियों,विधायको,अफसरों व मंत्रियों के साथ तैनात अफसर व कर्मचारियों के परिवार के सदस्य सरकारी शिक्षक वर्षो से देहरादून,हरिद्वार,उधमसिंहनगर और नैनीताल में सुविधाजनक स्थानों में वर्षो से तैनात है।उनका बाल न बांका शिक्षा विभाग नही कर रहा है।स्वयं प्रदेश के मुखिया श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की पत्नी ने कभी भी मूल तैनाती नही दी व वर्षो से देहरादून शहर में जमे बैठे है।शिक्षा विभाग राज्य का सबसे बड़ा विभाग है इसके वावजूद इस विभाग की दुर्दशा साफ झलकती है जहां शिक्षकों के ससथ भेदभाव करके उत्पीड़न किया जा रहा है, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सरकार को चेताते हुए आगाह करना चाहती है कि शिक्षकों का उत्पीड़न न करे व यथावत स्तिथि बनाने हेतु विभाग को दिशानिर्देशित करे अन्यथा दल आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा।इस रविवार को आंदोलन की दशा दिशा पर रणनीति तय की जाएगी।

देवभूमि खबर