27 अगस्त को होगा चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन:अशोक राज उनियाल

देहरादून।सकलाना जन सरोकार सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक राज उनियाल की अध्यक्षता में नत्थुवाला में एक आवास पर आयोजित की गयी। समिति की बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले चुतर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा की गयी। समिति के अध्यक्ष अशोक राज उनियाल ने बताया कि बैठक में 27 अगस्त को चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज ढोंक में करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही है ।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी समिति ने कमर कस ली है।इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह नेगी,उपाध्यक्ष कुंदन लाल भट्ट,सचिव विनोद प्रसाद उनियाल,संप्रेक्षक मदन मोहन उनियाल,कोष संयोजक विजय सकलानी,सदस्य बलबीर सिंह नेगी,परमानंद सकलानी,बालकृष्ण उनियाल,प्रकाश सकलानी,यशपाल सिंह नेगी,संतोष सकलानी,वासुदेव उनियाल आदि उपस्तिथ थे।

