जनपद स्तरीय प्रतियोगित

Spread the love

रूद्रप्रयाग प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी रूद्रप्रयाग महेश आर्य ने जानकारी दी कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वाधान में एवं कार्यालय जिला क्रीडा अधिकारी परेड ग्राउण्ड देहरादून के पत्र के अनुपालन में अवगत कराना है कि जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग एवं जिला एथलेटिक्स संघ रूद्रप्रयाग के समन्वय से जूनियर बालक बालिका वर्गो में (अण्डर-14,16,18,20) एवं ओपन बालक बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 10 अगस्त 2019 को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग में प्रातः 09:00 बजे से आयोजित की जायेगी।
उन्होने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के उपरान्त जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को दिनांक 17 व 18 अगस्त 2019 को देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 16 अगस्त 2019 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में उपस्थित होना होगा तथा जन्मतिथि हेतु हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, दो कलर फोटो सहित साथ लाना अनिवार्य है एवं जिन खिलाड़ियों ने हाईस्कूल पास नही किया हो वह नगर निगम/नगर पालिका अथवा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता आयोजन के समय अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी ने जनपद रूद्रप्रयाग के समस्त खेल प्रेमियों/खेल संघो/प्राचार्यो/प्रधानाचार्यो/ प्रधानाचार्याओं से अनुरोध है कि उक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अपने विद्यालयों से दिनांक 10 अगस्त, 2019 को प्रातः 09:00 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में बालक/बालिकाओं को खेल किट में समय से भेजने का कष्ट करें तथा अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग से सम्पर्क कर सकते है।

देवभूमि खबर