नशे के विरुद्ध पहल पुलिस से जो भी कानूनी मदद चाहिए होगी हम साथ है:अरुण मोहन जोशी

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। नशा मक्त अभियान के सभी कार्यकर्ता व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष टिंकल अरोड़ा के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी अरूण मोहन जोशी से मुलाकात की और और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही उत्तराखंड में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ ज्ञापन दिया और जहां-जहां नशे के अवैध कारोबार चल रहे है उन सबसे एसएसपी को रूबरू कराया। एसएसपी ने आश्वासन देते हुए टिंकल अरोड़ा को कहा कि आपने नशे के विरूद्ध एक अच्छी पहल की है और पुलिस से जो भी कानूनी मदद चाहिए होगी हम साथ है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश ठाकुर, प्रदेश सचिव अवतार सिंह, गीता तोमर, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, विरेश शर्मा, राज छाबड़ा, मांगे राम तोमर, मंजीत कौर , एडवोकेट कुलदीप नेगी, बलदेव, आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles