जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम ने प्राचार्य को हिदायत दी कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हो
नई टिहरी ।जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें डायट की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के बजट के अनुमोदन के सम्बन्ध चर्चा होनी थी किन्तु गत वर्ष के बजट से हुए कार्यो की जानकारी लिए जाने के दौरान स्पेसीफिक प्रोजेक्ट रिसर्च एक्टिविटीज के तहत किये गये रिसर्च कार्यो के बारें में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी लिये जाने पर डायट के अधिकारी जिलाधिकारी को रिसर्च (शोध) कार्यो को उदाहरण सहित नहीं समझा सके और न ही शोध कार्यो के क्या परिणाम रहे बता सके। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी तथा जिलाधिकारी ने बैठक को बीच में ही स्थगित करते हुए पुनः किसी अन्य तिथि में बैठक का आयोजन करने के निर्देश डायट के प्राचार्य को दिये। साथ ही हिदायत दी कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हो अन्यथा अपने स्तर पर ही बैठक आयोजित कर वर्ष 2019-20 की कार्य योजना तैयार कर लें।
बैठक में प्राचार्य डायट चेतन प्रसाद नौटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवप्रसाद सेमवाल व जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, प्रतिनिधि एससीईआरटी अजय चैरसिया, समिति के अन्य सदस्य आनन्दमणी पैन्यूली, विकास, अंकिता, प्रवक्ता डायट मीनाक्षी त्यागी, वीर सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, कैलाश डंगवाल, केवी पेटवाल, दीपक रतूड़ी, एसपी मालगुडी, चन्दन सिंह, मनवीर रावत व सुमन नेगी, समन्वयक एमडीएम वीरेन्द्र राणा, आदि उपस्थित थे।

